छत्तीसगढ़

भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज

Nil dhankar
6 July 2023 7:13 AM IST
भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक आज
x

रायपुर। रायपुर सीएम हाउस में आज कैबिनेट की बैठक होगी। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक कैबिनेट की मंजूरी के लिए तैयार किए गए प्रेसी में डीए या एचआऱए जैसे मुद्दे शामिल नहीं है । इस पर फोरम के नेताओं की नजर है। यह पूछने पर कि कल डीए की मंजूरी के बाद भी क्या आंदोलन करेंगे? इस पर फोरम के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि जारी रहेगा काम बंद, आफिस बंद आंदोलन । क्योंकि हमारा आंदोलन डीए की एक मांग के लिए नहीं हैं हमारी पांच मांगे हैं । उनसे इधर उधर होने का प्रश्न ही नहीं है। वर्मा ने कहा कि उनकी जानकारी में आज कैबिनेट में ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

बहरहाल फोरम से जुड़े सभी 145 संगठनों के पांच लाख अधिकारी कर्मचारियों ने 7 जुलाई को सामूहिक अवकाश के आवेदन जमा कर चुके हैं। यानी शुक्रवार को सरकारी दफ्तरों में भृत्य से लेकर अधीक्षक तक सभी छुट्टी पर रहेंगे।

Next Story