छत्तीसगढ़

भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक 22 नवंबर को

Nil dhankar
12 Nov 2021 8:08 PM IST
भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक 22 नवंबर को
x

रायपुर। भूपेश बघेल कैबिनेट की अहम बैठक 22 नवंबर को होने जा रही है। लंबे समय बाद होने जा रही कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। करीब ढाई महीने बाद होने वाली कैबिनेट की बैठक के लिए विभागों के सचिवों से प्रस्ताव मंगाए जा रहे हैं। पता चला है, कैबिनेट पर स्कूल खोलने पर भी चर्चा की जाएगी। अफसरों ने संकेत दिए थे कि दिवाली के बाद स्कूल खोले जाएंगे। मगर कोरोना को देखते असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में, कैबिनेट में इस पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा एक दिसंबर से धान खरीदी पर भी चर्चा होगी। बैठक में विवेकानंद जयंती के मौके पर दो दिन का युवा महोत्सव मनाने पर भी मुहर लगेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने का फैसला लिया जा सकता है.

Next Story