छत्तीसगढ़

हाईकोर्ट का अहम फैसला: सिर्फ ‘आई लव यू’ कहने से नहीं बनता यौन उत्पीड़न का मामला

Shantanu Roy
25 July 2025 10:29 PM IST
हाईकोर्ट का अहम फैसला: सिर्फ ‘आई लव यू’ कहने से नहीं बनता यौन उत्पीड़न का मामला
x
छग
Bilaspur. बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न से संबंधित एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि किसी नाबालिग लड़की से केवल "आई लव यू" कह देना अपने आप में यौन उत्पीड़न की श्रेणी में नहीं आता। न्यायमूर्ति संजय एस अग्रवाल की एकलपीठ ने इस टिप्पणी के साथ राज्य सरकार द्वारा दायर आपराधिक अपील को खारिज कर दिया और ट्रायल कोर्ट द्वारा आरोपी युवक को बरी किए जाने के फैसले को बरकरार रखा। यह फैसला उस आपराधिक मामले में आया, जिसमें एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने 14 अक्टूबर 2019 को एक युवक पर स्कूल से घर लौटते समय पीछा करने और “आई लव यू” कहकर प्रेम प्रस्ताव देने का आरोप लगाया था। छात्रा ने आरोप लगाया था कि आरोपी युवक पहले से ही उसे परेशान कर रहा था और जब उसने शिक्षकों को इस बारे में जानकारी दी, तो उन्होंने आरोपी को फटकार लगाई और दोबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी थी।
मामला दर्ज, युवक पर लगे थे गंभीर आरोप
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354D (पीछा करना), 509 (शब्द, इशारा या कृत्य से स्त्री की लज्जा भंग करना), पॉक्सो एक्ट की धारा 8 (यौन उत्पीड़न की सजा) और अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v-a) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। मामले की सुनवाई बिलासपुर की ट्रायल कोर्ट में हुई, जहां अभियोजन पक्ष पर्याप्त और ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिससे यह साबित हो कि आरोपी युवक की नीयत यौन रूप से उद्दीप्त थी। ट्रायल कोर्ट ने युवक को संदेह का लाभ देते हुए सभी धाराओं से बरी कर दिया।
राज्य सरकार की अपील खारिज
ट्रायल कोर्ट के इस फैसले को राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। लेकिन हाईकोर्ट ने तथ्यों, परिस्थितियों और प्रस्तुत गवाहियों के आधार पर यह माना कि आरोपी द्वारा “आई लव यू” कहना मात्र एक भावनात्मक प्रस्ताव था, न कि यौन इच्छा से प्रेरित कोई आपत्तिजनक कार्य। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि यौन उत्पीड़न के आरोप को साबित करने के लिए अभियोजन को यह सिद्ध करना आवश्यक है कि आरोपी की मंशा यौन रही हो। न्यायालय ने कहा कि इस मामले में अभियोजन इस मंशा को साबित नहीं कर सका। न तो पीड़िता की गवाही और न ही अन्य साक्ष्यों में ऐसा कुछ था जिससे यह निष्कर्ष निकाला जा सके कि आरोपी ने किसी प्रकार की शारीरिक हरकत या यौन दृष्टि से प्रेरित कोई कार्य किया।
न्यायालय की टिप्पणी
न्यायमूर्ति संजय एस अग्रवाल की एकलपीठ ने कहा, “किसी भी व्यक्ति द्वारा केवल ‘आई लव यू’ कह देना अपने आप में ऐसा कार्य नहीं है जिसे भारतीय दंड संहिता अथवा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के अंतर्गत यौन उत्पीड़न माना जा सके। जब तक यह साबित न हो कि उक्त वक्तव्य किसी यौन मंशा से किया गया था, तब तक आरोपी को दंडित नहीं किया जा सकता।” इस फैसले को कानूनी विशेषज्ञ महत्वपूर्ण मान रहे हैं क्योंकि यह यह तय करता है कि किशोरों या युवाओं के भावनात्मक व्यवहार को सीधे तौर पर आपराधिक कृत्य नहीं माना जा सकता, जब तक उसमें स्पष्ट यौन उद्देश्य न हो। साथ ही यह भी रेखांकित करता है कि न्यायिक प्रक्रिया में अभियोजन की जिम्मेदारी होती है कि वह आरोपों को सशक्त और ठोस साक्ष्यों के साथ सिद्ध करे।
Tagsहाईकोर्ट फैसलापॉक्सो एक्टआई लव यू केसछत्तीसगढ़ न्यायालययौन उत्पीड़न मामलाMinor Girl CasePOCSO JudgmentI Love You Not Sexual HarassmentChhattisgarh High CourtSanjay S Agrawal Judgmentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story