लोक कल्याणकारी योजनाओं का सही तरीके से करें मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन: सांसद चुन्नीलाल साहू

धमतरी: ज़िला विकास और निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद महासमुंद चुन्नी लाल साहू ने आज सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा अनुरूप ज़मीनी स्तर पर योजनाएं सुचारू तरीके से चलाई जाए। ग्रामीणों के बीच ऐसी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने और उनके हित से जुड़ी योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करने पर सांसद का जोर रहा। ज़िला पंचायत सभाकक्ष में सुबह 11.30 बजे से दिशा की बैठक सांसद श्री साहू द्वारा ली गई। बैठक में केंद्र शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सांसद ने की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





