छत्तीसगढ़
विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करें: कलेक्टर
Shantanu Roy
29 July 2026 10:11 PM IST

x
छग
Sarangarh-Bilaigarh. सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के अधिकारियों की उपस्थिति में मंगलवार को आयोजित समय- सीमा की बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने लातनाला में कार बह जाने की घटना के बाद जिले में ऐसे संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी नालों एवं जलभराव वाले स्थानों पर बैरिकेटिंग लगाने के निर्देश दिए और कहा कि ऐसे मार्गों पर आवागमन पूर्णतः बंद रखा जाए। कोटवार के माध्यम से ऐसे स्थानों में लोगों को वहां से आना जाना रोका जाए। कलेक्टर ने एग्रीस्टेक में किसानों का शत- प्रतिशत पंजीयन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से कार्य में तेजी लाने को कहा। इसी प्रकार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों को समय- सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने विकसित भारत जीरामजी (मनरेगा) से ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्यों के शीघ्र क्रियान्वयन एवं प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिले के सभी कार्यालयों में (ब्लॉक स्तर पर भी) ऑनलाइन हाजिरी (बायोमैट्रिक और आधार बेस एप्प से) तथा पत्राचार कार्य को ई-ऑफिस के माध्यम से डिजिटल फाइलों का संचालन अनिवार्य करने, सभी अधिकारियों को ई-ऑफिस से ही फाइलें भेजने तथा सभी कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह पर अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने भटगांव मंडी सचिव को कार्यालय समय में ड्यूटी करने, कौशल विकास अंतर्गत जिले के युवाओं को कौशल विकास की विभिन्न ट्रेनिंग के बैच को नियमित करने, विद्युत तार में प्रवाहित करंट से मृत गाय मालिक को आर्थिक सहायता देने, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी अधिकारी को जिले के सभी जल आवर्धन, जल जीवन मिशन से हुए गड्ढे को ठीक करने, श्रम हितग्राही का अपार आईडी बनाने, रनकोट स्कूल का सीईओ को निरीक्षण करने, पीएम आदर्श ग्राम में पूर्व जारी राशि के कार्य पूर्ण होने के बाद ही अगली राशि जारी के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नगरपालिका सारंगढ़ के तालाबों की सफाई और देवार पारा में आधार कार्ड बनाने और मुख्यमंत्री मेडिकल (एमएमयू) वाहन से लोगों का इलाज करने के लिए शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जिले के नगरीय निकायों में सर्वे पट्टा कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र, किसानों के पीएम किसान सम्मान निधि, शासकीय विभागों के भूआबंटन, पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन आदि के कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





