छत्तीसगढ़

प्रेम कहानी अमर...वीडियो डाल सिरफिरे आशिक ने लड़की को चाकू से गोदा

Admin2
4 July 2021 6:23 PM IST
प्रेम कहानी अमर...वीडियो डाल सिरफिरे आशिक ने लड़की को चाकू से गोदा
x

फाइल फोटो 

सनसनीखेज मर्डर

राजस्थान के नागौर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, 17 साल की एक लड़की की कथित तौर पर एक सनकी आशिक ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। हमले के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि वह अपनी प्रेम कहानी को अमर बनाना चाहता है इसलिए उसने लड़की को चाकू मार दिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना शनिवार रात गुड़ा भगवान दास गांव की है जहां आरोपी विनोद और लड़की दोनों रहते हैं। पुलिस ने कहा कि घटना के दौरान विनोद भी घायल हो गया। हालांकि, वह मौके से भागने में सफल रहा था। पुलिस ने कहा कि उसने रविवार को आरोपी को हिरासत में लिया था।

हमले के बाद लड़की को जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी हमला करने में घायल आरोपी को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी के ठीक होने का इंतजार कर रहा ताकि घटना के संबंध में और किसी भूमिका की जांच के लिए उससे पूछताछ की जाए।

Next Story