छत्तीसगढ़

20 राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी

Nilmani Pal
25 Jun 2026 7:14 AM IST
20 राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
x
पढ़े पूरी खबर

दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी, राजस्थान और पंजाब तक आसमान में बादल छाए रहने और कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आज, 25 जून को 20 से ज्यादा राज्यों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा.

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की रफ्तार एक बार फिर तेज हो रही है और अगले कुछ दिनों में यह कई राज्यों में और आगे बढ़ सकता है. अगले 2 से 3 दिनों के दौरान मॉनसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों में पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में इसके झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों तक पहुंचने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक समुद्र तल पर बनी ट्रफ रेखा राजस्थान से लेकर गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है, जो मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से होकर गुजर रही है. इसके साथ ही पूर्वोत्तर बांग्लादेश, मध्य असम और उत्तर बंगाल की खाड़ी के आसपास कई चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हैं, जो मॉनसून को और सक्रिय कर रहे हैं.

इनके असर से आज कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक में बारिश जारी रह सकती है. मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल और हिमाचल-उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बिखरी हुई बारिश और धूलभरी आंधी की संभावना बनी हुई है.

Next Story