छत्तीसगढ़

अवैध संबंध?...ऐसे हुआ सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा

jantaserishta.com
25 Oct 2025 9:00 PM IST
अवैध संबंध?...ऐसे हुआ सनसनीखेज मर्डर केस का खुलासा
x
छत्तीसगढ़.
कवर्धाः छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अवैध सबंधों के शक में चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक का अपने ही चाचा के परिवार के महिला सदस्य के साथ अवैध संबंध था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। सूचना मिलते ही कवर्धा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार के रिमांड में जेल भेज दिया है। पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सुखताल का है।
पुलिस के मुताबिक सुखाताल गांव में 24 अक्टूबर की देर रात एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। प्रार्थी मुकेश वर्मा ने बताया कि रात में घर के पास अज्ञात व्यक्ति ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया था और मुख्य द्वार के सामने खून से लथपथ पड़ा मिला, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक की पहचान विनोद साहू, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम सिंघनपूरी, चौकी पोड़ी थाना बोड़ला के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि मृतक का अपने ही चाचा विश्वनाथ साहू के परिवार की महिला सदस्य के साथ अवैध संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी आपसी विवाद में आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू से वार कर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही कवर्धा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार के रिमांड में जेल भेज दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null