अवैध रूप से ढाबे में पीला रहा था शराब, खरोरा पुलिस ने धर दबोचा, संचालक गिरफ्तार

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रायपुर। राजधानी के खरोरा पुलिस को सफलता मिली अवैध शराब बेचते ढाबा संचालक को गिरफ़्तार किया। मामले में जानकारी देते हुए खरोरा थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर एक ढाबा संचालक के ढाबे में अवैध शराब बिक रहे है।
जिस पर पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई की और ढाबा संचालक के पास से 88 पौव्वा देशी मदिरा जब्त किया गया। ये ढाबा ग्राम चिचोली स्थित पंजाबी ढाबा है जहा पुलिस आज छापामार कार्यवाही कर अवैध शराब बिक्री कर रहे पंजाबी ढाबा के मालिक अमनदीप सिंह 36 वर्ष निवासी महावीर नगर को पकड़ा।
ढाबा संचालक आरोपी अमनदीप सिंह
आरोपी के पास से 88 पौव्वा देशी मदिरा कुल 15.840 लीटर जिसकी कीमत 7920 रुपए बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजिबद्ध किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





