छत्तीसगढ़
दुर्ग में नशीली टेबलेट का कारोबार, 5 गिरफ्तार, 1065 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त
jantaserishta.com
16 Aug 2026 4:03 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: शनिवार को विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर थाना उतई एवं एसीसीयू पुलिस टीम द्वारा ग्राम डुण्डेरा में संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीली टेबलेट के अवैध कारोबार में संलिप्त 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 01 अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से 1065 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं ₹3,500 नगद जप्त किया गया।
शनिवार को थाना उतई पुलिस को विश्वसनीय सूत्र से सूचना प्राप्त हुई कि गायत्री नगर, ग्राम डुण्डेरा में केवेन्द्र पटेल अपने अन्य साथियों के साथ अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से नशीली टेबलेट रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई हेतु थाना उतई एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान केवेन्द्र पटेल उर्फ छोटा एवं एक अपचारी बालक के कब्जे से नशीली टेबलेट बरामद हुई। नशीली टेबलेट के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त टेबलेट मरोदा निवासी इब्राहिम अली खान, घनश्याम गुप्ता, देवेन्द्र निर्मलकर एवं जीतू नायक से खरीदकर बिक्री के लिए लाना बताया गया। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा संबंधित आरोपियों की तलाश कर उन्हें हिरासत में लिया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 71 पत्तों में 1065 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट अल्प्राजोलम तथा ₹3,500 नगद जप्त किया गया। जप्त टेबलेट का ड्रग इंस्पेक्टर से परीक्षण कराया गया, जिसमें उक्त टेबलेट प्रतिबंधित नशीली दवा होना लेख किया गया। प्रकरण में NDPS Act की धारा 22 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। अल्प्राजोलम NDPS Act के अंतर्गत मनोप्रभावी पदार्थ है और इसकी मात्रा के अनुसार धारा 22 के दंडात्मक प्रावधान लागू होते हैं।
प्रकरण में केवेन्द्र पटेल उर्फ छोटा, जीतू नायक उर्फ पोटरा, इब्राहिम अली खान, देवेन्द्र निर्मलकर एवं घनश्याम गुप्ता को गिरफ्तार किया गया तथा अपचारी बालक को विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया गया। सभी के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपियों द्वारा नशीली टेबलेट को अवैध रूप से प्राप्त कर आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अपने कब्जे में रखा जाता था तथा आपस में आपूर्ति एवं बिक्री के माध्यम से नशीली दवाओं का अवैध कारोबार किया जा रहा था। पुलिस द्वारा सूचना तंत्र के माध्यम से नेटवर्क की जानकारी प्राप्त कर संबंधित व्यक्तियों तक कार्रवाई को आगे बढ़ाया गया।
घटना स्थल
केवेन्द्र पटेल के घर के सामने, गायत्री नगर, ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. केवेन्द्र पटेल उर्फ छोटा, उम्र 27 वर्ष, निवासी गायत्री नगर, ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई, जिला दुर्ग।
2. जीतू नायक उर्फ पोटरा, उम्र 19 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
3. इब्राहिम अली खान, उम्र 46 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 16, शंकर पारा, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
4. देवेन्द्र निर्मलकर, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 33, शिव मंदिर के पास, नेवई, थाना नेवई, जिला दुर्ग।
5. घनश्याम गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 18, पांच रास्ता, सुपेला, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
6. 01 अपचारी बालक।
जप्त सामग्री
1. अल्प्राजोलम की 71 पत्तियों में कुल 1065 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट।
2. नगद राशि ₹3,500।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





