छत्तीसगढ़
अवैध रेत खनन बना हादसे की वजह: इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार, पिता ने सरपंच और जिम्मेदारों पर उठाए सवाल
jantaserishta.com
30 Aug 2026 4:32 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: जिले के नारी गांव में रक्षाबंधन के दिन रेत से भरे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 4 साल के मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने ट्रैक्टर में आग लगाकर चालक की पिटाई कर दी। वही अब मासूम के पिता ने गांव के सरपंच से लेकर जिम्मेदार लोगों पर अवैध रेत खनन के गंभीर आरोप लगाए हैं।
बता दें कि यह पूरा मामला कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत नारी गांव के कोकड़ी मोड़ पर 28 अगस्त को हुआ था। कोकड़ी खदान की ओर से रेत लेकर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 4 वर्षीय फनीस सोनी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
मासूम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया और चालक की पिटाई भी की। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
मासूम के पिता का आरोप है कि जब उनके बेटे की लाश सड़क पर पड़ी थी, तब गांव के सियान से लेकर सरपंच तक सबने दूरी बना ली। सब अपनी जान बचाकर भाग गए। सरपंच पति सामने था वो भी भाग गया। बाद में सरपंच आई और बोली मुझे कुछ पता नहीं।
मासूम के पिता ने आरोप लगाया है कि जिस कोकड़ी खदान से रेत निकाली जा रही थी, वहां कथित तौर पर अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। उनका आरोप है कि बिना वैध अनुमति के लंबे समय से रेत का कारोबार चल रहा था। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि कथित अवैध रेत कारोबार में गांव के कुछ जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत है और कमीशन का लेन-देन होने के कारण लोग इस मामले में चुप हैं।
बताया जा रहा है कि फनीस परिवार का इकलौता बेटा था और करीब तीन साल की मन्नतों के बाद परिवार में जन्मा था। इकलौते बेटे की मौत के बाद उसकी मां की तबीयत भी बिगड़ गई है। परिजनों का आरोप है कि सूचना के घंटों बाद 108 एम्बुलेंस पहुंची और जब पहुंची, तो ड्राइवर इतनी रफ गाड़ी चला रहा था कि मरीज की हालत और बिगड़ गई।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस हादसे के पीछे कथित अवैध रेत खनन की भी कोई भूमिका थी? क्या जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी? और मासूम फनीस के परिवार को कब इंसाफ मिलेगा?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





