छत्तीसगढ़

नदी में अवैध सड़क बनाया, रेत माफिया के खिलाफ एक्शन

Nilmani Pal
29 April 2026 10:46 AM IST
नदी में अवैध सड़क बनाया, रेत माफिया के खिलाफ एक्शन
x
छग

बीजापुर। जिले के तहसील भोपालपटनम में स्थित ग्राम कोण्डामौसम जो कि ग्राम पंचायत अटुकपल्ली के अंतर्गत आता है में रेत खनन हेतु नदी के प्रवाह को अवरूद्ध कर सड़क बनाने की जानकारी प्रकाश में आने के उपरांत कलेक्टर बीजापुर संबित मिश्रा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी ;राजस्वद्ध भोपालपटनम द्वारा तहसीलदार भोपालपटनम एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भोपालपटनम के साथ तत्काल मौके पर जाकर नदी के प्राकृतिक प्रवाह को सामान्य किया गया।

ग्राम पंचायत पंचायत अटुकपल्लीए तहसील भोपालपटनम के आश्रित ग्राम कोण्डामौसम के खसरा नंबर 01 कुल रकबा 71ण्308 हेक्टेयर में से रकबा 2ण्023 हेक्टेयर में रेत खदान कोण्डामौसम.1 उत्खननपट्टा 08 दिसम्बर 2023 से 07 दिसम्बर 2028 तक ग्राम पंचायत अटुकपल्ली को स्वीकृत है। उक्त रेत खदान कोण्डामौसम.1 हेतु पर्यावरणीय स्वीकृति 08 सितम्बर 2023 को एवं जलवायु सम्मिति 05 सितम्बर 2023 नवीनीकरण 24 जनवरी 2025 प्राप्त है।

नियमानुसार रेत खदान संचालन हेतु सरपंचए ग्राम पंचायत अटुकपल्ली को उत्खनन कार्य अनुमति

15 जनवरी 2024 को प्रदान की गई है। स्वीकृत रेत खदान में नियमानुसार रेत उत्खनन के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा निगरानी की जा रही है एवं स्वीकृत रेत खदान क्षेत्र के बाहर नदी में मुरूम और रेत डालकर सड़क बनाये जाने पर उक्त सड़क को जिला प्रशासन द्वारा हटाया गया है। उत्खननपट्टा के नियमध्शर्तों एवं पर्यावरण स्वीकृति के विपरीत अथवा स्वीकृत क्षेत्र से बाहर रेत उत्खनन पाये जाने पर जिला प्रशासन द्वारा संबंधितों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Next Story