छत्तीसगढ़

अवैध संबंध: युवक ने शादीशुदा प्रेमिका के पति की कर दी हत्या

Nilmani Pal
11 Aug 2022 8:58 AM IST
अवैध संबंध: युवक ने शादीशुदा प्रेमिका के पति की कर दी हत्या
x

धमतरी। मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध के कारण रास्ते से काटा हटाने आरोपित ने पुल के नीचे नदी में धक्का देकर गिराकर उसकी हत्या कर दी। घटना के 21 दिनों बाद जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज किया है। मृतक के स्वजन लगातार हत्या का आरोप लगाकर एसपी कार्यालय और पुलिस थाना का चक्कर काट रहे थे।

भखारा पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित अश्वनी पांडेय का मृतक विजय कुमार साहू की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। इस बात को लेकर पूर्व में भी मृतक के साथ उसका विवाद हो चुका था। 18 जुलाई 2022 को विजय कुमार साहू निपानी-टिपानी पुल के ऊपर नदी में बाढ़ देखने गया था। उसी समय आरोपित अश्वनी पांडेय वहां पहुंच गया। पुरानी रंजीश को लेकर झगड़ा करने लगा। हाथ मुक्का से मारपीट कर विजय कुमार साहू को पुल के ऊपर से नदी के पानी में फेंक दिया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

20 जुलाई को टिपानी के शमशान घाट के नदी किनारे कीचड़ में उसकी लाश मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डाक्टर ने होमो सुसाईडल बताया। मृतक स्वजन लगातार हत्या का आरोप लगाकर पुलिस से जांच की मांग कर रहे थे। एसपी कार्यालय और पुलिस थाना पहुंचकर लिखित शिकायत भी की थी।


Next Story