छत्तीसगढ़

ग्राम सिंघौरी में अवैध गांजा बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

SHIDDHANT
3 May 2026 11:38 PM IST
ग्राम सिंघौरी में अवैध गांजा बिक्री का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
x
छत्तीसगढ़
Singhauri सिंघौरी: छत्तीसगढ़ के ग्राम सिंघौरी में अवैध रूप से गांजा बिक्री के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस चौकी जालबांधा ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार 2 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम सिंघौरी निवासी तुलसी वर्मा अपने घर से अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गवाहों और स्टाफ के साथ आरोपी के घर पर दबिश दी।
रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कमरे की तलाशी ली, जहां एक मेहरून रंग के थैले में 90 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग 900 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद तुलसी वर्मा को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Next Story