छत्तीसगढ़
रायगढ़ में अवैध शराब का कारोबार करने वाला कोचिया गिरफ्तार
Shantanu Roy
15 Feb 2025 12:00 AM IST

x
छग
Raigarh. रायगढ़। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जोगीडीपा निवासी बैजनाथ सारथी के घर पर दबिश देकर 120 पाव देशी प्लेन शराब (21.6 बल्क लीटर) बरामद की है। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बैजनाथ सारथी अपने घर में अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बैजनाथ सारथी के घर छापा मारा, जहां प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखी गई 90 पाव देशी मसाला शराब और 30 पाव प्लेन शराब, कुल 21.6 बल्क लीटर (कीमत ₹12,600) बरामद की गई।
आरोपी बैजनाथ सारथी (56), निवासी जोगीडीपा हुसैन कबाड़ी के पास, को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गवाहों के समक्ष अवैध शराब जब्त कर उसे थाने लाया और आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज किया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दिलीप कुमार भानु, महिला प्रधान आरक्षक बसंती खुंटे, आरक्षक उत्तम सारथी और मनोज पटनायक की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और इस प्रकार अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





