
x
छग
जांजगीर-चांपा। थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम सिंघरीपारा निवासी विनोद बनर्जी अपने चाय दुकान के पीछे अवैध डीजल रखा है जिसकी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना बलौदा पुलिस स्टाफ द्वारा रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ आरोपी विनोद कुमार बनर्जी के कब्जे से 120 लीटर अवैध डीजल किमती 11400 रू को बरामद किया गया।
आरोपी के विरूद्ध थाना बलौदा में इस्तगासा क्रमांक 03/22 धारा 41(1-4) जा0फौ/379 भादवि के तहत कार्यवाही किया गया आरोपी विनोद बनर्जी उम्र 32 वर्ष निवासी सिंघरीपारा, बुडगहन को 19 जुलाई 2022 को विधिवत् गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक विवेक पाण्डेय, प्र0आर0 अरुण कौशिक, अवधेश तिवारी, आर0 जयराम बिंझवार, का सराहनीय योगदान रहा।
Next Story