छत्तीसगढ़

महानदी पर नाका लगाकर अवैध वसूली, जिला प्रशासन ने हटाया

Nilmani Pal
13 March 2026 5:39 PM IST
महानदी पर नाका लगाकर अवैध वसूली, जिला प्रशासन ने हटाया
x
छग

बलौदाबाजार। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर राजस्व की टीम ने नदी में अस्थायी रपटा बनाकर व नाका लगाकर अवैध वसूली करने वालों पर कार्यवाही करते हुए नाका को हटा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लवन तहसील अंतर्गत ग्राम चंगोरी और कसडोल तहसील अंतर्गत ग्राम छेछर के बीच महानदी पर अस्थाई रपटा बनाकर नाका लगाकर अवैध वसूली करने के संबंध में एसडीएम बलौदाबाजार प्रकाश कोरी के नेतृत्व में गुरुवार को मौका निरीक्षण किया गया।

मौके पर नाका एवं अस्थाई संरचना को हटा दिया गया है। एसडीएम ने बताया कि नाका लगाकर अवैध वसूली करने वालों को नोटिस जारी किया जा रहा है। इस दौरान तहसीलदार लवन पेखन टोंड्रे सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Next Story