छत्तीसगढ़

40 लाख रुपए का अवैध कोयला जब्त, खनिज विभाग ने की छापामार कार्रवाई

Nil dhankar
24 Jun 2022 5:29 PM IST
40 लाख रुपए का अवैध कोयला जब्त, खनिज विभाग ने की छापामार कार्रवाई
x

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में खनिज विभाग ने अवैध कोल डिपो में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने अचानक रेड मारकर 40 लाख रुपए का अवैध कोयला जब्त किया है। बताया जा रहा है कि राखड़ मिलाकर यहां से कोयला सप्लाई किया जा रहा था। जिसकी शिकायत प्रशासन को मिली थी। जिसके बाद यह पूरी कार्रवाई की गई है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, चांपा के उच्चभिट्ठी गांव में अमझर‎ प्लांट के सामने अवैध रूप से कोल डिपो संचालित किया जा रहा था। यहां अलग-अलग कोल माइंस से कोयला लाकर पहले स्टोर किया जाता था। इसके बाद ट्रांसपोर्टर इसे अलग-अलग प्लांट में सप्लाई करते थे। पता चला है कि ट्रांसपोर्टर यहीं पर सप्लाई करने से पहले कोयले में आधा राखड़ और बजरी मिला देते था। इसके बाद इसे संबंधित प्लांट को भेजा जाता था। यह पूरा काम मुनाफा कमाने के लिए किया जा रहा था।

Next Story