छत्तीसगढ़
IIS विकल्प शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन, आकाशवाणी रायपुर में उपनिदेशक के पद पर थे कार्यरत
jantaserishta.com
10 Oct 2026 4:23 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, भारतीय सूचना सेवा के 1993 बैच के अधिकारी विकल्प शुक्ला का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे वर्तमान में आकाशवाणी रायपुर में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
उपनिदेशक विकल्प रंजन शुक्ला आकाशवाणी रायपुर में क्षेत्रीय समाचार एकांश के प्रमुख के रूप में कार्यरत थे। उनके दायित्वों में आकाशवाणी छत्तीसगढ़ से प्रसारित होने वाले प्रादेशिक समाचारों का संपादन, प्रसारण और समसामयिक कार्यक्रमों का संचालन शामिल था। विकल्प रंजन शुक्ला PIB में भी सेवाएं दे चुके हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





