
x
रायपुर। रायपुर में कचरा प्रबंधन और उस पर हो रहे कार्यों का मूल्यांकन करने के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) इंदौर की टीम का दौरा 3 मार्च से होगा. स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी के बीच हो रहे इस दौरे को निगम प्रशासन गंभीरता से ले रहा है.
निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने बताया कि केंद्र सरकार ने आईआईएम को छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर और रायपुर निगम के साथ ही कुछ और निगम का भ्रमण कर वहां चल रहे कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने कहा है. इसी के चलते यह टीम अंबिकापुर का दौरा करने के बाद 3 मार्च की सुबह राजधानी पहुंचेगी.
इस दल में आईआईएम के चार विशेषज्ञ अधिकारी शामिल हैं. यह टीम कचरा प्रबंधन में नवाचार के साथ ही कचरे से क्या अच्छा हो सकता है, इस पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके केंद्र शासन को भेजेगी.
Next Story





