छत्तीसगढ़

रायपुर में आज होगी IG, SP और ASP की बैठक

Nilmani Pal
29 Sept 2023 8:57 AM IST
रायपुर में आज होगी IG, SP और ASP की बैठक
x

रायपुर। विधानसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदेश भर के आईजी,एसपी और एएसपी की रायपुर में बैठक होगी। स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर ट्रेनिंग कार्यक्रम के लिए आज सभी अफसर राजधानी में जुटेंगे। इसमें पश्चिम बंगाल और तमिलनाडू के चीफ इलेक्शन अफसर पुलिस अफसरों को ट्रेनिंग देंगे।

न्यू सर्किट हाउस में सुबह 9 बजे से प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत होगी और चार अलग-अलग सेशन में ट्रेनिंग दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के सीईओ आरिज आफताब और तमिलनाडू के सीईओ थिरू सत्यब्रत साहू छत्तीसगढ़ के पुलिस अफसरों को प्रशिक्षण देंगे। जिसमें चुनावी तैयारी, पुलिस अफसरों की जिम्मेदारी के साथ-साथ सुरक्षा इंतजामों को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Next Story