छत्तीसगढ़

IG रतनलाल डांगी सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगे सम्मानित

Kunti Dhruw
25 Jan 2022 6:20 PM GMT
IG रतनलाल डांगी सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगे सम्मानित
x
IG रतनलाल डांगी को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

बिलासपुर: IG रतनलाल डांगी को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। उनके अलावा प्रदेश के 10 पुलिस अफसरों को भी इस पदक से सम्मानित किया जाना है, इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन अधिकारियों का चयन किया है। इससे पहले भी IPS डांगी को बीजापुर में SP रहते हुए 2008-09 में राष्ट्रपति वीरता पदक मिल चुका है।

आईजी डांगी ने बताया कि, किसी भी क्षेत्र में काम करने में चुनौती रहती है। लेकिन चुनौतियों से ही अवसर मिलता है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से पुलिस में बेहतर कार्य करने वाले अफसरों को हर साल 26 जनवरी और 15 अगस्त पर सम्मानित किया जाता है। इस बार आईजी डांगी को 2020 की सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है।
Next Story