छत्तीसगढ़

IG रामगोपाल गर्ग ने बिलासपुर में थाना प्रभारियों की बैठक ली

Nil dhankar
4 Feb 2026 2:56 PM IST
IG रामगोपाल गर्ग ने बिलासपुर में थाना प्रभारियों की बैठक ली
x

बिलासपुर। बिलासपुर रेंज के IG रामगोपाल गर्ग ने कोरबा प्रवास के दौरान एसपी ऑफिस के सभाकक्ष में एक बैठक ली। इस बैठक में एसपी सिद्धार्थ तिवारी, ASP लखन पटले, कटघोरा ASP नीतिश ठाकुर, तीनों अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, और समस्त थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

क्राइम मीटिंग के दौरान,आईजी ने कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बीट सिस्टम को सुचारू और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। साथ ही, आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उन पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आईजी गर्ग ने चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों में घटना के दिन ही एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। उन्होंने संपत्ति संबंधी अपराधों की त्वरित विवेचना और जांच करने को कहा। थाना प्रभारियों को खुद शिकायत सुनकर एफआईआर दर्ज करने और संगठित गिरोह द्वारा किए जाने वाले अपराधों में संगठित अपराध की धाराएं जोड़ने के लिए भी निर्देशित किया गया।

क्राइम मीटिंग के बाद, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने "सशक्त मोबाइल ऐप" का विमोचन किया। यह मोबाइल ऐप पुलिस प्रशासन द्वारा चोरी हुए वाहनों की पतासाजी के लिए संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि "सशक्त मोबाइल ऐप" जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उपयोग के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Next Story