छत्तीसगढ़

श्याम मंदिर चोरी कांड पर IG ने लिया घटनास्थल का जायजा, बोले – चोर जल्द होंगे गिरफ्तार

Shantanu Roy
17 July 2025 6:14 PM IST
श्याम मंदिर चोरी कांड पर IG ने लिया घटनास्थल का जायजा, बोले – चोर जल्द होंगे गिरफ्तार
x
छग
Raigarh. रायगढ़। रायगढ़ के प्रसिद्ध श्याम मंदिर में 25 लाख रुपये की बड़ी चोरी की वारदात के बाद बिलासपुर रेंज के IG डॉ. संजीव शुक्ला गुरुवार को रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर मंदिर समिति के पदाधिकारियों से चर्चा की और जल्द चोरों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। इस दौरान रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल और अन्य पुलिस अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। सुबह करीब 11 बजे IG डॉ. शुक्ला मंदिर परिसर पहुंचे और चोरी से जुड़ी तमाम जानकारियों की बारीकी से समीक्षा की। साथ ही उन्होंने मंदिर के अंदर जाकर श्री श्याम बाबा का आशीर्वाद भी लिया।


मंदिर प्रबंधन के साथ चर्चा में IG डॉ. शुक्ला ने स्पष्ट किया कि "2-3 दिन बीत जाने का यह मतलब नहीं कि पुलिस की रुचि कम हो गई है। जब तक चोर पकड़ा नहीं जाता, पुलिस पूरी ताकत के साथ काम करती रहेगी। हम शत-प्रतिशत चोरों को पकड़ेंगे।" श्री श्याम मंडल अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल ने बताया कि IG और पुलिस टीम का मौके पर आना, उनकी गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, "हमें पुलिस पर पूरा भरोसा है, भले ही थोड़ा समय लगे, लेकिन चोर जरूर पकड़े जाएंगे।" गौरतलब है कि 13-14 जुलाई की रात को श्याम मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर का मुख्य गेट तोड़कर भीतर प्रवेश किया और भगवान के मुकुट, छत्र, आभूषण और दानपेटी की नकदी समेत करीब 25 लाख रुपये की चोरी को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सुबह पुजारी और मंदिर समिति को हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस लगातार दबिश दे रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Tagsश्याम मंदिर चोरीरायगढ़ मंदिर चोरीIG संजीव शुक्ला निरीक्षणमंदिर से सोना चोरीपुलिस जांचरायगढ़ मंदिर केसश्याम बाबा मंदिर केसRaigarh Temple TheftShyam Mandir RobberyIG Sanjeev Shukla VisitGold Stolen from TempleSP Divyang PatelTemple Heist RaigarhMandir Se ChoriTheft at Shyam Mandirछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story