छत्तीसगढ़
IG अमरेश मिश्रा की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर
Shantanu Roy
20 Feb 2026 11:01 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। पुलिस महानिरीक्षक (IG) अमरेश मिश्रा के निर्देशन में रायपुर जोन के अंतर्गत रायपुर (ग्रामीण), महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी और बलौदाबाजार जिलों के पुलिस अधीक्षकों और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के साथ एक व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य कार्यालय प्रबंधन, मानव संसाधन प्रबंधन और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की स्थिति का आकलन करना था। बैठक में लंबित अपराध, चिटफंड प्रकरण और साइबर अपराधों की समीक्षा करते हुए नवीन कानूनों के अंतर्गत दर्ज अपराधों का गुणवत्तापूर्ण विवेचना कर समयावधि में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। थानों में जप्त वाहनों के निराकरण, राजसात एवं निलामी की प्रक्रिया और गौवंश तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।
साथ ही, रेंज स्तर पर चलाए जा रहे ‘निश्चय अभियान’ के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय सीमा पर निगरानी और चेकिंग सुनिश्चित करने, मादक पदार्थ की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करने, फायनेंशियल एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन, PIT NDPS और SAFEMA अधिनियमों के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। बैठक में स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किशोर अपराधों में नियंत्रण लाने के लिए सभी स्तरों पर बैठक आयोजित कर कार्ययोजना बनाने पर भी जोर दिया गया। विशेष रूप से स्कूलों के आसपास नशे की बिक्री और अनुचित गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए।
अमरेश मिश्रा ने होली, रमजान और अन्य त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आसूचना संकलन करने, गुंडा-बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने, संभावित चाकूबाजी/अड्डेबाजी आदि संवेदनशील स्थानों की पहचान करने और लगातार चेकिंग अभियान एवं प्रभावी पेट्रोलिंग करने पर जोर दिया। बैठक में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के उपायों पर भी चर्चा की गई। विशेष तौर पर मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन, शराब पीकर वाहन चलाने और अवैध पार्किंग पर सघन कार्रवाई के लिए ठोस कार्ययोजना बनाई गई।
इसके अलावा, आगामी विधानसभा बजट सत्र के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने संबंधी दिशा निर्देश भी पुलिस अधीक्षकों को प्रदान किए गए। इस बैठक में प्रत्येक जिले की पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों और प्राथमिकताओं की विस्तृत समीक्षा की गई, ताकि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। IG अमरेश मिश्रा ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध निवारण नहीं बल्कि आम जनता के लिए सुरक्षित और संरक्षित माहौल सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे निर्देशों का पालन करते हुए जिले में अपराध नियंत्रण, सुरक्षा और सुव्यवस्था में लगातार सुधार लाएं। बैठक में जिलेवार अपराध नियंत्रण, नशा रोकथाम, स्कूल सुरक्षा, मादक पदार्थ नियंत्रण, यातायात सुधार और त्योहारी सुरक्षा समेत अन्य रणनीतिक योजनाओं का समग्र विश्लेषण किया गया।
Tagsरायपुर पुलिसIG अमरेश मिश्रारायपुर ग्रामीणमहासमुंदगरियाबंदधमतरीबलौदाबाजारपुलिस अधीक्षकअतिरिक्त पुलिस अधीक्षकसमीक्षा बैठकलंबित अपराधचिटफंड प्रकरणसाइबर अपराधनवीन कानूनअपराध विवेचनाथानों में जप्त वाहनराजसातनिलामीगौवंश तस्करीनिश्चय अभियानअंतरराज्यीय निगरानीमादक पदार्थ तस्करीPIT NDPSSAFEMAस्कूल सुरक्षाकिशोर अपराधनशा नियंत्रणहोलीरमजानत्यौहार शांतिगुंडा-बदमाशचेकिंग अभियानपेट्रोलिंगयातायात सुधारमालवाहक वाहनअवैध पार्किंगविधानसभा बजट सत्र सुरक्षाविधानसभा बजटRaipur PoliceIG Amresh MishraRaipur RuralMahasamundGariabandDhamtariBalodabazarSuperintendent of PoliceAdditional Superintendent of Policereview meetingpending crimeschit fund casescyber crimenew lawcrime investigationvehicles seized in police stationsconfiscationauctioncow smugglingNishchay Abhiyaninterstate surveillancedrug traffickingschool safetyjuvenile crimedrug controlHoliRamzanfestival peacegoons-criminalschecking campaignpatrollingtraffic improvementcargo vehiclesillegal parkingassembly budget session securityassembly budgetछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





