छत्तीसगढ़
IG अमरेश मिश्रा ने ली समीक्षा बैठक, कानून व्यवस्था और यातायात सुधार को लेकर दिए अहम निर्देश
Shantanu Roy
18 May 2025 7:29 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अमरेश मिश्रा ने सिविल लाइन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह, जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं सभी थाना प्रभारियों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान आईजी अमरेश मिश्रा ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सुशासन तिहार की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों की जानकारी दी। इनमें नवीन आपराधिक कानूनों का प्रभावी पालन, यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना और जनउन्मुखी कार्यों को प्राथमिकता देने की बात प्रमुख रही। आईजी मिश्रा ने एक वर्ष से अधिक समय से लंबित मामलों को शीघ्रता से निपटाने और नवीन आपराधिक कानून के तहत चालान 60 या 90 दिवस की सीमा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विवेचना में गति लाकर प्रभावी कार्यवाही की जाए और सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस मित्र बनाकर ग्रामीणों से समन्वय स्थापित किया जाए। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए उन्होंने आगामी दिनों में नए उपाय अपनाने की बात कही। शराब पीकर वाहन चलाना, तेज गति से वाहन चलाना, अवैध पार्किंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना जैसे उल्लंघनों पर विशेष अभियान चलाने और कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, मालवाहक वाहनों की नियमित बैठकें आयोजित करने और जिन थाना क्षेत्रों में अब तक बैठक नहीं हुई, वहां जल्द बैठक सुनिश्चित करने को कहा। आईजी मिश्रा ने अवैध शराब बिक्री, तस्करी एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में नशे का कोई भी सामान बिकने न पाए। इस हेतु नारकोटिक एक्ट और आबकारी एक्ट के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जाए। बैठक में कानून व्यवस्था की मजबूती और आम जनता को बेहतर सेवाएं देने पर विशेष बल दिया गया।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





