छत्तीसगढ़

IFS अफसर मनीष कश्यप का निलंबन बहाल

Nil dhankar
20 April 2026 5:21 PM IST
IFS अफसर मनीष कश्यप का निलंबन बहाल
x

रायपुर। राज्य शासन ने भावसे के निलंबित अधिकारी मनीष कश्यप को बहाल कर दिया है। कश्यप ने पिछले दिनों, विभागीय सचिव के साथ फोन पर दुर्व्यवहार किया था। सचिव ने उप वन संरक्षक प्रादेशिक मनेंद्रगढ़, कश्यप को भारत सरकार द्वारा डिरेगुलेशन संबंधी बैठक की सूचना देने काल किया था। इसे सेवा आचरण अनुशासन के विरुद्ध मानते हुए 9 फरवरी को कश्यप को निलंबित कर दिया गया था। इसकी जांच के बाद राज्य शासन ने कश्यप को बहाल कर दिया है।



Next Story