छत्तीसगढ़

पति से शराब मंगाती हो...महिला पर टूट पड़ी पत्नी

Nil dhankar
8 Feb 2022 10:15 AM IST
पति से शराब मंगाती हो...महिला पर टूट पड़ी पत्नी
x

सांकेतिक तस्वीर  

रायपुर न्यूज़

रायपुर। टिकरापारा इलाके में महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की है. और बताया कि रोजी मजदूरी का काम करती है। स्वास्थ्य गत कारणों से अपनी सहेली के घर श्रीराम चौंक गई थी. इस दौरान वहीं पास एक आदमी को बता रही थी कि पैर घुटना में दर्द है जिसकी ईलाज कराने अस्पताल जाना है. तभी श्री राम चौंक का रहने वाला शंकर आया और कहा कितना पैसा चाहिए तो उनकी पत्नी आयी और बोली कि तुम मेरे पति से शराब मंगाती हो कहकर विवाद करने लगी. गालियां देकर हांथ मुक्का से मारपीट किया।

महिला की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है. और केस दर्ज कर लिया है.


Next Story