छत्तीसगढ़

कलेक्टर हो तो ऐसा, खिल उठे समस्या लेकर पहुंचे ग्रामीण के चेहरे

Nil dhankar
25 Sept 2022 4:35 PM IST
कलेक्टर हो तो ऐसा, खिल उठे समस्या लेकर पहुंचे ग्रामीण के चेहरे
x

सरगुजा। जिले में राशन वितरण की समस्या से परेशान हो चुके ग्रामीण कलेक्टर से अपनी गुहार लगाने पहुंचे, लेकिन वहां उनकी समस्या का समाधान समोसे के साथ होगा, ये उन्हें भी पता नहीं था। कलेक्टर ने न सिर्फ उनकी समस्या सुनी, बल्कि तुरंत निर्देश जारी किया, और ग्रामीणों को नाश्ता कराकर गाड़ी का भाड़ा देकर भी विदा किया। मामला जिले के बड़ादमाली के आश्रित ग्राम पाकजाम का है।

पाकजाम गांव के लोगों को राशन लेने के लिए करीब 6 किलोमीटर दूर का सफर तय करना पड़ता है। ऐसे में बुजुर्गों और महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। कई बार तो वह राशन लाने के लिए जा ही नहीं पाते। वहीं राशन कब मिल रहा है, इसकी जानकारी भी उन्हें नहीं हो पाती है। गांव वालों ने कई बार पंचायत स्तर पर अपनी समस्या बताई, लेकिन उसका समाधान नहीं हो सका। इसके बाद निराश हो चुके लोग कलेक्टर कुंदन कुमार से मिलने पहुंचे।

एक गाड़ी किराए पर लेकर वे कलेक्ट्रेट पहुंचे थे, और गेट पर उनका इंतजार कर रहे थे। इधर कलेक्टर कुंदन कुमार की नजर ग्रामीणों पर पड़ी, तो वे तुरंत उनसे मिलने आए। उन्होंने गांव वालों की समस्या सुनकर जल्द पाकजाम में राशन दुकान खोलने का आदेश दिया।

Next Story