छत्तीसगढ़

पत्नी नहीं आई तो युवक ने किया सुसाइड करने की कोशिश, बहन ने बचा ली जान

Nil dhankar
17 Dec 2021 12:41 PM IST
पत्नी नहीं आई तो युवक ने किया सुसाइड करने की कोशिश, बहन ने बचा ली जान
x
छग न्यूज़

बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरझिटी में एक 24 वर्षीय युवक फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा था. इसी बीच युवक की बड़ी बहन ने उसे फांसी लगाते हुए देख लिया. जिसके बाद उसने तुरंत ही परिवार वालों को आवाज लगाते हुए फांसी में लटक रहे अपने छोटे भाई की जान बचा ली.

गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी जिसके बाद डायल 112 घटना स्थल पर पहुँच कर दुलार पटेल पिता मनुराम पटेल 24 वर्ष निवासी ग्राम खैरझिटी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर पहुँचे. मिली जानकारी के अनुसार दुलार पटेल की पत्नी मायके चली गई है जो कि वापस नहीं आ रही है. पत्नी मायके से वापस नहीं आ रही, इससे छुब्ध होकर घर के कमरे में फांसी लगा रहा था. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा में युवक का उपचार जारी है. डॉक्टरों ने बताया कि युवक खतरे से बाहर है.


Next Story