छत्तीसगढ़

कल चांद दिखा तो ईद 31 को, नहीं तो एक अप्रैल को

Nilmani Pal
29 March 2025 8:14 AM IST
कल चांद दिखा तो ईद 31 को, नहीं तो एक अप्रैल को
x

रायपुर। माहे रमजान का आखिरी अशरा (10 दिन) चंद दिन में खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही अब ईद उल फितर मनाने चांद के दीदार की तैयारियां शुरू हो गई हैं। माहे रमजान में 29 वां चांद दिखाई देने की संभावना रहती है।

ऐसे में मस्जिद कमेटियों की तरफ से 30 मार्च रविवार की शाम चांद देखने की तैयारियां की गई हैं। वहीं अपील भी की गई है कि चांद दिखने पर मस्जिदों में जरूर खबर करें। अगर 30 मार्च की शाम शव्वाल का चांद नजर आता है तो ईद उल फितर 31 मार्च को मनाई जाएगी। नहीं तो एक अप्रैल को ईद उल फितर मनाई जाएगी।

माहे रमजान आखिरी हिस्से में मुस्लिम समुदाय के लोग रात और दिन इबादत में डूबे हुए हैं। शबे कद्र में बीती रात जहां मस्जिदों और घरों में लोग रातभर खास इबादत करते रहे। वहीं शुक्रवार को माहे रमजान का आखिरी जुमा पड़ने की वजह से अलविदा जुमा की नमाज पढने हजारों की तादाद में नमाजी उमड़े। इस दौरान मुल्क में अमन की दुआएं की गई।

Next Story