छत्तीसगढ़

युवती को छेड़ने से किया मना तो, मनचले युवकों ने कर दी परिजनों की पिटाई

Shantanu Roy
11 Sep 2021 12:55 PM GMT
युवती को छेड़ने से किया मना तो, मनचले युवकों ने कर दी परिजनों की पिटाई
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बिलासपुर। तोरवा क्षेत्र में अपनी बेटी पर बुरी नीयत रखने व छेड़खानी करने से मना करने पर युवकों ने मिलकर ग्रामीण व उसकी पत्नी की पिटाई कर दी। इस मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। तोरवा पुलिस के अनुसार लालखदान-महमंद निवासी ग्रामीण रोजी-मजदूरी करते हैं। घर में उनकी पत्नी, बेटी व स्वजन रहते हैं।

गुरुवार की रात करीब 10.30 बजे वे मोहल्ले में गणेश प्रतिमा विराजित करने के लिए पंडाल बनवा रहे थे। इस दौरान मोहल्ले के अन्य लोग भी मौजूद थे। तभी वहां पप्पू रजक, लक्की रजक व शुभम रजक पहुंच गए। पप्पू को देखकर उनकी पत्नी ने अपनी बेटी पर बुरी नीयत रखने का कारण पूछा। साथ ही छेड़खानी करने से मना किया।

उनकी बातों को सुनकर पप्पू गुस्सा हो गया। फिर उसने गाली-गलौज शुरू कर दिया। इस पर पति ने उसे गाली देने से मना किया। इतने में पप्पू के साथ लक्की व शुभम भी विवाद में कूद गए। उन्होंने मिलकर गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान हमलावरों ने डंडे से मारपीट कर दिया। इस हमले में पति-पत्नी घायल हो गए। बाद में उन्होंने इस घटना की शिकायत पुलिस से की। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने हमलावर युवकों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
बेटी से छेड़खानी करने से मना करने पर मनचले युवकों ने पति-पत्नी की पिटाई कर दी। आहतों की मदद करने के बजाए तोरवा पुलिस ने इस मामले में हमलावरों के खिलाफ साधारण मारपीट का मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर ली है। पुलिस की इस तरह की निष्क्रियता के चलते ही ऐसे मनचले युवकों का हौसला बढ़ता है। इसके चलते गंभीर घटनाएं होने की भी आशंका बनी रहती है।
Next Story