छत्तीसगढ़

एक्ट्रेस भाग्यश्री गिर जाती तो, सुरक्षा पर उठे सवाल

Nilmani Pal
6 July 2022 12:34 PM IST
एक्ट्रेस भाग्यश्री गिर जाती तो, सुरक्षा पर उठे सवाल
x

जगदलपुर। भाग्यश्री बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात पहुंची जहां उन्होंने बिना किसी सुरक्षा के जलप्रपात के किनारे डांस किया। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है... यहां भाग्यश्री मौसम और जलप्रपात का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही हैं। बारिश का मौसम आते ही छत्तीसगढ़ के बस्तर का मौसम मनभावन हो होता है। वहां की हरियाली लोगों का मन मोह लेती है।

दरअसल, "मैंने प्यार किया" सुपरहिट मूवी की अभिनेत्री औऱ बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा भाग्यश्री एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने जगदलपुर पहुँची हैं। भाग्यश्री जगदलपुर में आयोजित इंडियाज स्टार ब्यूटी अवार्ड में शामिल होकर ब्यूटीशियन प्रतिभागियों को अवार्ड अपने हांथों से दिया। इस दौरान मंच में मौजूद अदाकारा भाग्यश्री ने रैम्प-वॉक करके सबका मन मोह लिया। और कहा कि, बस्तर देखने का मन बन गया था। जिसके बाद वह बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात में गई और वहां जलप्रपात के किनारे में ही डांस किया। उल्लेखनीय है कि कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया गया था, भग्यश्री का ऐसा करना खतरनाक माना जा रहा है।


Next Story