छत्तीसगढ़

नारायणपुर में IED ब्लास्ट, एक जवान की हालत गंभीर

Nilmani Pal
28 March 2025 12:27 PM IST
नारायणपुर में IED ब्लास्ट, एक जवान की हालत गंभीर
x

नारायणपुर। पिछले कुछ समय से नक्सलियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और इस कार्रवाई से नक्सली बौखलाए हुए हैं। जवानों की लगातार कार्रवाई से बौखलाए नक्सली जवानों को निशाना बनाने के लिए कई तरीके के मंसूबे अपना रहे हैं। नक्सली कई जगह पर IED प्लांट कर रहे हैं और जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

इसी कड़ी में एक बार फिर नक्सली अपने मंसूबे में कामयाब हुए हैं। दरअसल, नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED के चपेट में एक जवान आ गया। इस दौरान जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल जवान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आपको बता दें कि, हाल ही में दंतेवाड़ा बीजापुर सीमा पर जवानों ने बड़े नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देते हुए पांच खूंखार नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया था। इस दौरान जवानों की टीम ने भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भी बरामद किए थे। दरअसल, देश के गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि, मार्च 2026 तक प्रदेश से नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म कर दिया जाएगा। इसके बाद से ही जवान लगातार नक्सलियों की मांद में घुसकर उन्हें मौत के घाट उतार रहे हैं।

Next Story