छत्तीसगढ़

नारायणपुर में IED ब्लास्ट...ITBP का एक जवान घायल

Admin2
30 Oct 2020 11:43 AM IST
नारायणपुर में IED ब्लास्ट...ITBP का एक जवान घायल
x
एसपी मोहित गर्ग ने की घटना की पुष्टि

नारायणपुर। नक्सलियों के IED ब्लास्ट की चपेट में आने से ITBP- 53वीं बटालियन के चार्ली कंपनी एक जवान घायल हो गया है। जवान की हालत स्थिर है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जवान सर्चिंग पर निकले थे। कोहामेटा और कचापाल मार्ग पर जवान जैसे ही पहुंचे नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। एसपी मोहित गर्ग ने घटना की पुष्टि की है। घायल जवान का नाम अजित कुमार है।



Next Story