छत्तीसगढ़

रायपुर के नए कलेक्टर हो सकते है IAS सौरव कुमार

Admin2
26 May 2021 6:57 AM GMT
रायपुर के नए कलेक्टर हो सकते है IAS सौरव कुमार
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी में है। सोशल मीडिया में जमकर चर्चा चल रही है, आम पाठकों तक सूचना पहुंचाने इस खबर को प्रकाशित किया गया है. फ़िलहाल इन नामों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता। दर्जनों कलेक्टरों और एसपी के तबादला होने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के दर्जन भर कलेक्टर और एसपी के ट्रांसफर लिस्ट की सूची जारी होगी। कोरबा कलेक्टर के लिए आईएएस रानू साहू, रायपुर कलेक्टर के लिए आईएएस सौरव कुमार, रायगढ कलेक्टर के लिए किरण कौशल, जांजगीर कलेक्टर के लिए जयप्रकाश मौर्य के नामों की चर्चा जोरों पर है। इसी तरह जशपुर, कांकेर, राजनांदगांव, दुर्ग, मुंगेली, दंतेवाड़ा, बालोद, बलौदाबाजार के कलेक्टर भी बदले जा सकते हैं।

Next Story