छत्तीसगढ़

IAS आर संगीता को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

Nilmani Pal
18 Aug 2025 2:17 PM IST
IAS आर संगीता को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
x

रायपुर। IAS आर संगीता को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिली है। राज्य शासन एतद्द्वारा आर. शंगीता, भा.प्र.से. (2005), सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग तथा अति प्रभार आबकारी आयुक्त को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन एवं प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है ।

आर. संगीता, भा.प्र.से. द्वारा प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन एवं प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री श्याम लाल धावड़े, भा.प्र.से. (2008), सचिव, ग्रामोद्योग विभाग तथा अति प्रभार संचालक, ग्रामोद्योग, प्रबंध संचालक, छ.ग. हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्यादित, प्रबंध संचालक, छ.ग. खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड केवल प्रबंध संचालक, छ.ग. बेवरेजेस कार्पोरेशन, प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। शेष प्रभार यथावत् रहेगा।

Next Story
null