छत्तीसगढ़

IAS अफसर की बहन की मौत, समय पर नहीं मिला बेड

Admin2
29 April 2021 9:42 PM IST
IAS अफसर की बहन की मौत, समय पर नहीं मिला बेड
x
कोरोना का कहर

छत्तीसगढ़/बिलासपुर। सिकरेट्री की छोटी बहन की बेहतर इलाज के अभाव में मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक अफसर ने काफी प्रयास किया, सबसे बड़े हॉस्पिटल अपोलो में उनकी बहन को बेड मिल जाए। सिकरेट्री की छोटी बहन और बहनोई को कोरोना था। उन्होंने बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में संपर्क किया। मगर वहाँ बेड खाली नहीं था।

पूर्व मुख्य सचिव आरपी मंडल को इसका पता चला तो उन्होंने कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर को फोन लगाया। कलेक्टर ने लाइनअप करके महादेव अस्पताल में भर्ती कराया। तब तक काफी विलंब हो चुका था। जिसके के कारण सिकरेट्री की बहन चल बसीं।

Next Story