छत्तीसगढ़

IAS अफसरों ने किया करमा नृत्य, हाय रे सरगुजा नाचे की धुन पर थिरके कमिश्नर और कलेक्टर

Nil dhankar
16 April 2022 2:13 PM IST
IAS अफसरों ने किया करमा नृत्य, हाय रे सरगुजा नाचे की धुन पर थिरके कमिश्नर और कलेक्टर
x

रायपुर। राजधानी में आयोजित तीन दिवसीय आईएएस कॉन्क्लेव में प्रदेश के आला अधिकारी अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं. शुक्रवार की रात को हुए कल्चरल नाइड में आईएएस अधिकारी नाचते-गाते रंग जमाते नजर आए. कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के कमिश्नर जीआर चुरेंद्र और कलेक्टर संजीव झा के साथ अन्य अधिकारी सरगुजिया वेशभूषा में नजर आए. कलेक्टर संजीव झा गले पर मांदर लटका हुए थे. अधिकारियों ने धोती, कमीज और पीली पगड़ी फूलों के साथ लगा रखी थी. सरगुजिया वेशभूषा में सरगुजा की लोकधुन, हाय रे सरगुजा नाचे… गीत पर आकर्षक प्रस्तुति भी दी. आयोजन में महिला अधिकारी भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हुईं.


Next Story