छत्तीसगढ़

करेंसी टावर के लिफ्ट में फंसी रहीं IAS ऋचा शर्मा

Nil dhankar
20 April 2026 10:24 AM IST
करेंसी टावर के लिफ्ट में फंसी रहीं IAS ऋचा शर्मा
x

करेंसी टावर के निर्माण पर सवाल

  1. अतिरिक्त अवैध निर्माण किया गया
  2. कई शिकायत प्रशासन को मिली थी, बड़े नेताओं के दबाव में दबा दिए गए
  3. बड़े लोगों की चली, मनमना ढंग से अतिरिक्त निर्माण किया गया
  4. सुरक्षा के इंतजाम नहीं, कभी भी हो सकती है बड़ी अनहोनी

रायपुर। रायपुर एयरपोर्ट जाने वाले श्रीराम मंदिर चौक (VIP रोड चौक) स्थित करेंसी टावर में आज सुबह लगभग 6:30 बजे छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी (ACS) ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं। बताया जा रहा है कि ACS ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही

लिफ्ट के अंदर न तो पर्याप्त रोशनी थी और न ही हवा आने का कोई रास्ता, जिससे ACS को घबराहट होने लगी और उनकी हालत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, घबराहट के कारण वे रोने लगीं और काफी देर तक बदहवास रहीं।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया की महिला अधिकारी ने लिफ्ट के दौरान कांपलेक्स की बदहाली को लेकर राज्य के उर्जा सचिव डॉ. रोहित यादव को भी काल करके जानकारी दी। काफी मशक्कत के बाद जब लिफ्ट का दरवाजा खोला गया तो अधिकारी बाहर निकलीं।


Next Story