छत्तीसगढ़

IAS अफसर हुए महेंद्र सिंह धोनी के दीवाने, शेयर किया बर्थडे का फोटो

Nilmani Pal
9 July 2023 9:34 AM IST
IAS अफसर हुए महेंद्र सिंह धोनी के दीवाने, शेयर किया बर्थडे का फोटो
x

रायपुर। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार (आठ जुलाई) को 42 साल के हो गए। आमतौर पर सोशल मीडिया से दूर रहने वाले चेन्नई सुपरकिंग्स के मौजूदा कप्तान ने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है। धोनी ने इस प्लेटफॉर्म पर 151 दिन बाद कोई पोस्ट किया है। पिछली बार उन्होंने आठ फरवरी को ट्रैक्टर चलाने का वीडियो शेयर किया था.

धोनी ने कैप्शन में सबको शुक्रिया कहा। उन्होंने लिखा, ''आप सभी की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया उसकी एक झलक।'' वीडियो में दिख रहा है धोनी अपने पालतू कुत्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने अपने प्यारे कुत्तों के सामने केक काटा और फिर बारी-बारी से सबको खिलाया। अंत में उन्होंने खुद भी थोड़ा सा केक खाया। जानवरों के प्रति धोनी का प्यार किसी से छिपा नहीं है।

छग के आईएएस अवनीश शरण ने फोटो शेयर कर लिखा - इसी सादगी के तो दीवाने हैं हम.❤️



Next Story