छत्तीसगढ़

IAS महादेव कावरे ने पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार संभाला

Nil dhankar
3 March 2025 4:54 PM IST
IAS महादेव कावरे ने पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार संभाला
x

बिलासपुर। बिलासपुर के संभागीय आयुक्त महादेव कावरे ने सोमवार को पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार संभाला। पूर्व कुलपति बंश गोपाल सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्य सरकार ने कावरे को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

नए कुलपति कावरे ने कहा कि राज्य सरकार ने उन्हें चुनौतीपूर्ण दायित्व दिया है। उन्होंने विश्वविद्यालय में तकनीकी उन्नयन पर जोर दिया है। सभी कार्यालयों में 31 मार्च तक ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए हैं।

कावरे ने बताया कि पिछले 10 सालों में विश्वविद्यालय ने निवर्तमान कुलपति के नेतृत्व में उल्लेखनीय प्रगति की है। इसी का परिणाम है कि विश्वविद्यालय को नैक प्लस ग्रेड की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धि मिली है। उनका कहना है कि कार्यालयीन कामकाज में तकनीक का उपयोग उनकी प्राथमिकता रही है।

Next Story