छत्तीसगढ़

IAS का बावर्ची निकला हत्यारा, गिरफ्तार

Nilmani Pal
26 March 2022 12:25 PM GMT
IAS का बावर्ची निकला हत्यारा, गिरफ्तार
x
छग

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने बिहार में हत्‍या कर यहां छिपे आरोपित को पकड़ने में सफलता पाई है। जानकारी के मुताबिक बीते फरवरी में आरोपित बिगन राम ने बिहार में आटोमोबाइल व्‍यापारी की हत्‍या कर दी थी। आरोपित रायपुर के आइएएस कालोनी में एक IAS के यहां बावर्ची का काम कर रहा था। प्रोडक्शन रिमांड में पेश कर आरोपित को लेकर बिहार पुलिस रवाना होगी।

एक्टिवा की डिक्की में रखे जेवर पार - राजधानी रायपुर में उठाईगिरी गैंग सक्रिय है। पुरानी बस्ती थाना इलाके से एक गाड़ी की डिक्की में रखे हजारों रुपये के जेवर बदमाशों ने पार कर दिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले उठाईगिरी की दो बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। पुलिस के हाथ खाली हैं।

राम नारायण सोनी ने पुरानी बस्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। मिली जानकारी के अनुसार राम नारायण श्रीराम नगर चंगोराभाठा में निवासी हैं। उनका सोने-चांदी के जेवर बनाने व बिक्री करने का काम है। उनके रिश्तेदार संदीप सोनी ने शुक्रवार को फोन कर बताया कि समता कालोनी चलना है। एक ग्राहक का आर्डर आया है। वह पायल, बिछिया, नोज पिन खरीदना चाहती हैं। राम नारायण दोपहर को 30 नग चांदी की पायल, अंगूठी, बिछिया कुल वजनी लगभग दो किलो और सोने की नोज पिन तीन ग्राम को एक बैग में रखकर अपनी एक्टिवा की डिक्की में रख दिया। जेवर की कुल कीमत लगभग 60 हजार रुपये थी। इसके बाद राम नारायण विजय सोनी की दुकान कुशालपुर गया। कार का कांच तोड़कर एक ही दिन में दो बड़ी उठाईगिरी हुई। कार में कैमिकल डालकर कांच को तोड़ गया और उसमें रखे बैग को चुरा ले गए। दोनों उठाईगिरी का तरीका एक जैसा रहा। दोनों जब से लगभग तीन लाख की चोरी हुई। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिल। गाड़ी का नंबर भी मिला। लेकिन अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।

Next Story