मुख्यमंत्री को आईएएस एसोसिएशन ने कॉन्क्लेव में शामिल होने का दिया न्यौता

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में आईएएस एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाक़ात की। आईएसएस एसोसिएशन द्वारा कॉन्क्लेव का आयोजन 14 अप्रैल से 16 अप्रैल तक राजधानी रायपुर में किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री बघेल को एसोसिएशन द्वारा आयोजित किये जा रहे आईएएस कॉन्क्लेव-2022 में 15 अप्रैल को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आईएएस कॉन्क्लेव में आमन्त्रण के लिए एसोसिएशन को धन्यवाद देते हुए आयोजन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आईएएस एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष मनोज पिंगुआ सहित आर. प्रसन्ना, श्रीमती आर. संगीता, मयंक चतुर्वेदी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





