छत्तीसगढ़

IAS अमृत विकास टोपनो ने दिया इस्तीफा

Nil dhankar
5 Dec 2021 9:35 PM IST
IAS अमृत विकास टोपनो ने दिया इस्तीफा
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को इस्तीफा सौंप दिया है. IAS अमृत विकास टोपनो के अचानक इस्तीफे से प्रशासनिक गलियारे में खलबली मच गई है. IAS अमृत विकास को एक सप्ताह पहले ही नागरिक आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक के पद से हटाकर योजना विभाग भेजा गया था.

मिली जानकारी के मुताबिक योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप सचिव अमृत विकास टोपनो ने अपना इस्तीफा मुख्य सचिव को भेज दिया है, हालांकि उनका इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है, अमृत विकास टोपनो 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं, जो मूल रूप से झारखंड के रहने वाले हैं. वे नागरिक आपूर्ति निगम में महाप्रबंधक थे. सरकार ने 27 नवंबर को एक आदेश जारी कर उन्हें नागरिक आपूर्ति निगम (NAN) से हटा दिया था. उन्हें योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी.

Next Story