छत्तीसगढ़

प्रभु श्री राम के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए प्रार्थना करूंगा : CM विष्णुदेव साय

Nil dhankar
13 July 2024 10:09 AM IST
प्रभु श्री राम के दर्शन कर छत्तीसगढ़ की खुशहाली के लिए प्रार्थना करूंगा : CM विष्णुदेव साय
x

रायपुर raipur news । छत्तीसगढ़ का पूरा मंत्रिमंडल आज (13 जुलाई) अयोध्या जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, भांचा राम के दर्शन करने हम जा रहे हैं। मुख्यमंत्री इस मौके पर माता शबरी की धरती कहे जाने वाले शिवरीनारायण से बेर फल से भरी टोकरी भी उपहार के रूप में रामलला को भेंट करेंगे।

chhattisgarh news 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही चर्चा थी कि मुख्यमंत्री साय और सभी मंत्री अयोध्या जाएंगे। CM साय ने भी कहा था कि जल्द ही पूरे मंत्रिमंडल के साथ हम अयोध्या जाएंगे। साय सरकार का ये अयोध्या दर्शन कार्यक्रम एक दिन का ही होगा। शाम तक सभी मंत्री लौट आएंगे।



Next Story