छत्तीसगढ़

तुझसे शादी करूंगा, झांसा देकर नाबालिग की जिंदगी से खेलने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार

Nilmani Pal
20 Feb 2023 1:51 AM GMT
तुझसे शादी करूंगा, झांसा देकर नाबालिग की जिंदगी से खेलने वाला दुष्कर्मी गिरफ्तार
x
छग

कवर्धा। जिले में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। गांव के ही शादीशुदा युवक ने उसे झांसे में लिया था। कहा था कि तुझसे शादी करूंगा। यही कहकर बार-बार उससे संबंध बनाया। इससे लड़की 2 महीने की गर्भवती हो गई। बाद में जब उसकी तबीयत बिगड़ी। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में लड़की के परिजनों ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि गांव के ही रहने वाले नंदकुमार साहू(24) ने 14 साल की लड़की को झांसे में लिया था। लड़की आदिवासी समुदाय की है। झांसे में लेकर कई बार उसने लड़की से शारीरिक संबंध बनाया था। जिससे वह गर्भवती हो गई।

बताया गया कि 2 दिन पहले लड़की की तबीयत बिगड़ी थी। जिसके बाद उसे परिजन अस्पताल लेकर गए। तब डॉक्टरों ने बताया कि लड़की गर्भवती हो गई है। इस पर परिजनों ने लड़की से बात की। फिर लड़की ने पूरे घटनाक्रम के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने लड़के के बारे में जानकारी जुटाई। तब उन्हें पता चला कि लड़का शादीशुदा है। उसके 2 बच्चे भीे हैं। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story