छत्तीसगढ़
गांव के दीवाल मे लिखवा दूंगा आई लव यू, अज्ञात कॉलर ने दी महिला को धमकी
Nil dhankar
12 April 2022 10:55 AM IST

x
रायपुर। अज्ञात कॉलर द्वारा महिला को धमकी देने का मामला सामने आया है. जिसकी शिकायत राखी पुलिस से की गई है. पुलिस के मुताबिक मोबाइल नं0 8770211728 के धारक फोन कर महिला को आईलवयू कहने लगा. जिस पर महिला ने थाना मे रिपोर्ट लिखवाने की बात कही.
वही आरोपी ने अपना नाम होरी लाल साहू ग्राम खण्डवा का बताया। जिससे परेशान महिला ने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया। तो आरोपी ने अश्लील मैसेज लिखकर परेशान करना शुरू कर दिया। और गांव के दीवाल मे आईलवयू ममता लिखवा देने की धमकी दी. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है, और जॉँच शुरू कर दी है.
Next Story





