छत्तीसगढ़
'घर में बुलडोजर चलवा दूंगा'...धमकी देने वाला कांग्रेस पार्षद मुश्किल में
jantaserishta.com
2 March 2025 10:16 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
दुर्ग: पुरानी भिलाई थाने में भिलाई तीन चरोदा नगर निगम के एमआईसी मेंबर (मंत्री) कांग्रेस पार्षद एस वेंकट रमना के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। रमना पर दबंगई करते हुए मकान खाली करवाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि पंचशील नगर चरोदा निवासी संजना पत्नी शंभूनाथ ढोल (30वर्ष) ने पार्षद एस वेंकट रमना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वे लोग पार्षद के परिचित के मकान में किराये से रहते हैं।
पार्षद दबंगई दिखाते हुए पिछले तीन चार दिन से उसके घर आ रहा है और उससे घर खाली करवाने कह रहा है। घर खाली नहीं करने पर वो उसे जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ गाली-गलौज कर रहा है।
संजना का कहना है कि एस वेंकट रमना अपने पार्षद होने की धौंस दिखा रहा है। उसके रोज-रोज के झगड़े को देखते हुए उसने अपने पति शंभूनाथ को पार्षद के पास बात करने के लिए भेजा था। पार्षद रमना 17 फरवरी की सुबह 10 बजे फिर से शंभूनाथ के घर पहुंचा मकान खाली करने की धमकी देने लगा।
उस समय शंभूनाथ घर पर नहीं था। इसके बाद पार्षद ने घरवालों को ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और वहां से चला गया। दोपहर में जब शंभूनाथ काम से घर लौटा तो संजना ने उसे पूरी बात बताई। इसके बाद दोनों पत- पत्नी थाने पहुंचे पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
17 फरवरी की सुबह 10 बजे रमना शंभूनाथ के घर पहुंचा। उसने उन्हें धमकी दी कि दो दिन में वो मकान खाली कर दें। यदि मकान खाली नहीं किया तो वो रात के समय जब सब लोग सो रहे होंगे घर में बुलडोजर चलवा देगा।
संजना की शिकायत से पहले पार्षद एस. वेंकट रमना ने पुरानी भिलाई थाने में शंभूनाथ सहित चार के खिलाफ उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद जब पार्षद फिर से दबंगई दिखाने गया तो घर के लोगों ने उसके खिलाफ भी अपराध दर्ज करा दिया।
Tagsकांग्रेस पार्षद एस वेंकट रमनाकांग्रेस पार्षदभिलाईCongress Councilor S Venkat RamanaCongress CouncilorBhilai
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





