छत्तीसगढ़

थाने को खरीद लूंगा, छेड़छाड़ करने वाले कांग्रेस नेता ने महिला को दी धमकी

Nil dhankar
13 July 2022 12:12 PM IST
थाने को खरीद लूंगा, छेड़छाड़ करने वाले कांग्रेस नेता ने महिला को दी धमकी
x

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक कांग्रेसी नेता द्वारा महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर उसे जान से मारने तक कि धमकी इस नेता ने दे डाली और कहा कि थाने को खरीद लूंगा, तुम मेरा कुछ बिगाड़ नही पाओगी।

मामला गंज थाने का है जहां ब्याजखोर कांग्रेसी नेता की शिकायत 27 वर्षीय गुढ़ियारी निवासी महिला ने पुलिस से की, परंतु कांग्रेसी नेता के खिलाफ पुलिस कलम चलाने से कतरा रही है, खुदको सरकार का आदमी बताते हुए धौंस दिखाने वाले ये सूदखोर कांग्रेसी नेता पहले तो महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों को छूते हुए छेड़खानी करते है, फिर महिला के विरोध करने पर थाने को खरीद कर महिला को जान से मारने की धमकी देते है।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story